नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा शोकसभा आयोजित कर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष के दिवंगत पुत्र को दी गई श्रृद्धांजली | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा शोकसभा आयोजित कर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष के दिवंगत पुत्र को दी गई श्रृद्धांजली | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के ज्येष्ठ पुत्र अनुरागदीप पाठक का सड़क दुघर्टना में दुखद निधन हो जाने पर आज नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज के तत्वाधान में स्थानीय रेस्ट हाउस प्रांगण में शोकसभा का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय अनुरागदीप पाठक के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। नगर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष वसीम खान ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष के पुत्र अनुराग दीप पाठक की सड़क दुर्घटना में असमायिक निधन से पार्टी का हर कार्यकर्ता दुखी है ईश्वर स्वर्गीय अनुराग दीप पाठक की आत्मा को शांति प्रदान करे । अंत में दो मिनिट का मौन धारण कर श्रृद्धांजली अर्पित करते हुये मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। शोक सभा मे मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह बुंदेला , प्रमोद तिवारी , सौरभ दुबे , प्रकाश अहिरवार,धुराम चौधरी, मनीष दुबे , रमजान खान, आशु खान , अरूण पांडेय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कोरोना काल में दिवंगत हुये कांग्रेसजनों को भी किया याद
शोकसभा के दौरान कोरोना काल में दिवंगत हुये कांग्रेस के नेता राम स्वरूप चौबे जी को भी याद करते हुये उन्हे श्रृद्धांजली अर्पित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article