प्रधानमंत्री केयर फंड से झाबुआ जिले को ऑक्सीजन प्लांट हेतु मिली स्वीकृति | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री केयर फंड से झाबुआ जिले को ऑक्सीजन प्लांट हेतु मिली स्वीकृति | New India Times

प्रधानमंत्री केयर फंड से सम्पूर्ण देश में कुल 1222 पीएसए और मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इस सम्बन्ध में पत्र द्वारा राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी को अवगत कराते हुए सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में निरीक्षण किये जाने हेतु निवेदन किया गया है।

सभी प्लांटों की ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता 58 हजार लीटर प्रति मिनट होगा जो 119 मेट्रिक तन के बराबर है। इन प्लांटों से उत्पादन होने वाली ऑक्सीजन से कुल 18,880 मरीजों को लाभ प्राप्त होगा। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में कुल 88 प्लांट स्वीकृत किये गए हैं जो मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है।
पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों बड़वानी व खरगोन के लिए 300 एवं 100 बेड के लिए 2-2 प्लांट, धार में 300 बेड के लिए 1 प्लांट, झाबुआ में 200, 100, 100 बेड के लिए 3 प्लांट तथा अलीराजपुर में 100 बेड के लिए 1 प्लांट स्थापित किये जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article