पुलिस ने हमाल का भेष बदलकर हथियार बिक्री करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पुलिस ने हमाल का भेष बदलकर हथियार बिक्री करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

आज़ाद नगर पुलिस ने देशी कट्टा बिक्री करने वाले दो संदिग्ध अपराधियों को कुली के भेष में धर दबोचा है उनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल को जब्त कर आरोपियों का हवालात के पीछे किया है.

पुलिस सुत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आज़ाद नगर थाना प्रभारी अधिकारी आनंद कोकरे को ख़ुफ़िया तंत्र से सूचना मिली कि कृषि उपज मंडी में बाइक क्रमांक MH-४१/N-७४७१ पर सवार होकर दो बदमाश गैरकानूनी तरीके से पिस्टल और कारतूस की बिक्री करने आने वाले हैं इस दबिश पर पुलिस हरकत में आई.
थाना प्रभारी अधिकारी ने तत्काल एक विशेष
दल का गठन किया. पुलिस कर्मियों ने कुली के कपडे पहन कर संदिग्ध अपराधी को चकमा देने के लिए कृषि उपज मंडी में जाल बिछाया जैसे ही मुखबिर के द्वारा बताई गई मोटरसाइकिल अनाज विक्री के शेड में आई
तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन संदिग्ध आरोपी फरार होने के फ़िराक में थे.उनका पीछा कर हिरासत में लिया जांच पड़ताल करने पर
संदिग्ध मोहम्मद इरफान मोहम्मद कौसर अन्सारी ४१ वर्षे, निवासी आझादनगर, वडजाई रोड,भोई वाडा,उमर फारुख मशिद समीप धुलिया और साहील सत्तार शाह २०
रामदेव बाबा नगर धुलिया को हिरासत में लिया.तलाशी लेने पर मोहंमद इरफान मोहंमद कौसर की जेब से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस और मैग्जीन के साथ एक पुराना मोबाइल फोन और हीरो स्प्लेंडर बाइक को जब्त किया गया है.

इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित,अप्पर एसपी प्रशांत बच्छाव , उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर पिंगळे के मार्गदर्शन में आझादनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक आनंद कोकरे पीएसआई भिकाजी पाटील, हेड कांस्टेबल सुनिल पाथरवट,दगडु कोळी, जयेश भागवत, अतिक शेख, शोएब बेग, रमेश गुरव ने अंजाम दिया. संदिग्धों के खिलाफ पुलिस कर्मी जयेश बन्सीलाल भागवत की शिकायत पर हथियार कानून की धारा ३/२५ अनुसार एफआईआर दर्ज कराई गई है. मामले की अगली जांच पड़ताल पुलिस उप निरीक्षक एम.ओ. सैय्यद कर रहे हैं.

By nit