राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत, 21 घायल, मुख्यमंत्री ने किया 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | New India Times

अशफ़ाक़ कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत, 21 घायल, मुख्यमंत्री ने किया 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | New India Times

राजस्थान के जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अलग- अलग गांवों में हुई घटनाओं में 6 बच्चों सहित 21 लोग घायल भी हुए हैं जबकि जयपुर में आमेर महल के सामने वॉच टावर पर बिजली गिरने से 35 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

वॉच टावर पर सेल्फी ले रहे लोगों पर गिरी बिजली
वहीं राजधानी जयपुर में एक बड़ी त्रासदी में आमेर किले के पास आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये। मृतकों में अधिकतर युवक थे जो किले के पास एक पहाड़ी पर खुशनुमा मौसम का आनंद लेने गये थे। उनमें से कुछ लोग वॉच टावर पर सेल्फी ले रहे थे। जबकि कई पहाड़ी पर मौजूद थे।

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत, 21 घायल, मुख्यमंत्री ने किया 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | New India Times

वॉच टॉवर पर सेल्फी लेने गए 11 लोगों की मौत
देर शाम जब आकाशीय बिजली गिरने से वाच टावर पर मौजूद लोग गिर गये। जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया, ”आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गये।” उन्होंने बताया कि घायलों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघुशर्मा आमेर में बिजली गिरने से हुए हादसे में घायलों के उपचार का जायजा लेने सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल पंहुचे। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी भी मौजूद रहे। उन्होंने घायलों के उपचार के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर दुख व्यकत करते हुए कहा कि कोटा, धौलपुर, झालावाड़, जयपुर और बारां में आज बिजली गिरने से हुई जनहानि बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभावितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाएं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है.

चरवाहे पर गिरी बिजली, दो भैसों ने भी तोड़ा दम
थानाधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों राहुल, विक्रम, राकेश और मानसिंह और फूलीबाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रही है। सुनेल थाना क्षेत्र के लालगांव में इसी तरह की घटना में बिजली की चपेट में आने से 23 वर्षीय चरवाहा तारासिंह भील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो भैंसों की भी मौत हो गई। सुनेल थाना क्षेत्र के चाचाना गांव में दो नाबालिग युवतियां बिजली गिरने से घायल हो गईं।

बकरी चराने गए 2 सगे भाईयों समेत 3 बच्चों की मौत
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र के कुदिन्ना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ,जब गांव के कुछ बच्चे जंगल में बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने बताया कि बिजली की चपेट में आने से लवकुश (15), विपिन (10), और भोलू (8) की मौत हो गई।

By nit