सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
बरेली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहेर भाजपा नेता की सवारी बस पर दिन दहाड़े अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने बस के कांच तोड़ दिए जिससे बस में बैठे एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बरेली में नवीन टॉकीज चौराहा के पास अटवाल ट्रेवल्स की बस पर आज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। जिसमें बस ड्राइवर के साथ मारपीट भी हुई है। अटवाल ट्रेवल्स का संचालन बीजेपी के वरिष्ठ नेता जोधा सिंह अटवाल द्वारा संचालित की जाती है।
यह हमला उस समय किया गया जब बस भोपाल से तेंदूखेड़ा की ओर जा रही थी। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई है।
