अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल की गोविंदपुरा पुलिस ने एक युवक को पांच दो पहिया वाहन समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक आईएसबीटी बस स्टैंड के पास एक दो पहिया वाहन बेचने कि फिराक में घूम रहा है। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुल्ये के आधार पर युवक को पकड़ कर जब उस से पूछ ताछ की तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। लेकिन जब सख्ती से पूछ ताछ की गई तो उसने गाड़ी चोरी का होना बताया। पकडे गये आरोपी ने अपना नाम दीपक मेहरा 24 वर्ष पुत्र रामदास मेहरा निवासी इटारसी बताया है।
गोविंदपुरा थाने की पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। बरामद किए गए सामान की कीमत एक लाख 70 हजार रुपए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
