अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ज़िले में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंधात्मक आदेश और निर्देश जारी नही किया गया है। कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठ जानकारी डाली जा रही है जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है, ऐसे लोगों को ट्रेस कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने दिलीप यादव ने बताया कि
सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपुष्ट जानकारी डालने वालों पर निगाह रखी जा रही है। इसके साथ ही सभी लोगों से आग्रह किया है की इस प्रकार की जानकारी बिना किसी पुष्ट जानकारी के शेयर न करें और न ही आगे फॉरवर्ड करें, समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए। भोपाल जिले में किसी प्रकार का कोई लॉक डाउन का आदेश जारी नहीं हुआ है, स्थिति सामान्य है और कोरोना संक्रमण भी नियंत्रण में है।
