बुरहानपुर के बोहरा समाज का तीसरा वैक्सीनेशन कैंप हुआ सम्पन्न | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के बोहरा समाज का तीसरा वैक्सीनेशन कैंप हुआ सम्पन्न | New India Times

अंजुमन जकवी जमात कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बोहरा समाज की ओर से स्थानीय हुसामि बाग जमात खाने में डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बोहरा समाज की महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस शिविर में 300 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। शिविर में बोहरा समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंजुमन ए जकवी जमात कमेटी के प्रवक्ता तफज्जुल तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया की डॉक्टर्स डे के अवसर पर अंजुमन जक्वी जमात कमेटी और उमूर ए सेहत कमेटी के तत्वाधान में अल्सर अल शेख कय्यूम इस्माइल भाई सुरूरी, शेख सैफुद्दीन मन्नान, शेख शाकिर लुकमानजी, तसनीम मोहम्मद मर्चेंट की मौजूदगी में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर डॉ एमपी गर्ग, वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ यामिनी भूषण शास्त्री, सुपरवाइजर अशफाक अंसारी, डॉक्टर जिया साबिर, डॉक्टर मोइज राजा का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंसूर सेवक ने किया। प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ के पूर्व बोहरा समाज की छात्र संगठन (तुलेबा संस्था) के युवाओं द्वारा अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.