रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के टीकाकरण अभियान के चलते जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मेघनगर के एसडीएम श्री आकाश सिंह, पूर्व एसडीएम एवं लिंक प्रभारी अधिकारी श्री एल एन गर्ग, सीएमओ नगर परिषद श्री विकास डावर, नूर ए मोहम्मदी मस्जिद नयापुरा के सदर व एडवोकेट सलीम शेरानी के प्रयास से और अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश सचिव और रतलाम प्रभारी सोहल शेरानी, युवा नेता इमरान शेख, अब्दुला और उनकी टीम के द्वारा निरंतर समाज के लोगों से आग्रह पर सोमवार को भी मेघनगर के नयापुरा मदरसे में वैक्सीनेशन अभियान निरंतर चलाया जा रहा है. जहां पर सैकड़ों की तादात में मुस्लिम समाज के लोगों ने आकर वैक्सीनेशन अभियान ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वैक्सीन लगवाई।

नयापुरा की मस्जिद नुरे मोहम्मदी के मदरसे में गुरुवार 24 जून से ही वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत वैक्सीन लगाई जा रही है जिसे मुस्लिम समाज के द्वारा उक्त महा अभियान को पूरा समर्थन देकर अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
शासन द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण महा अभियान को सफल करने के लिए मुस्लिम समाजयुवा नेता इमरान शेख, डॉक्टर इमरान मकरानी, अजहरुद्दीन शेख व मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान मंसूरी, मुफ्ती साहब, मोज्जीन साहब अबरार खान, इस्माईल खान आदि मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित होकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
