न्यूज चैनल साधना प्लस के इंदौर संभाग के हेड ने थांदला के पत्रकारों का किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

न्यूज चैनल साधना प्लस के इंदौर संभाग के हेड ने थांदला के पत्रकारों का किया सम्मान | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान देते हुए निर्भीकता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर जनहितकारी मुद्दों को अपनी लेखनी से शासन प्रशासन के समक्ष रखने वाले व शासन प्रशासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम किरदार निभाने वाले जिले की थांदला तहसील के भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय, आईजा के मुख्य परामर्शदाता व ऑल इंडिया एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर, आईजे के तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आत्माराम शर्मा, पब्लिक व्वाइस के सम्पादक राजेश डामर, नई दुनिया के थांदला तहसील ब्यूरो युवा पत्रकार अविनाश गिरी, कुंडेश्वर टाइम्स के ब्यूरो मनीष वाघेला को साधना प्लस के इंदौर संभाग प्रभारी एम एल परमार व बुरहानपुर जिला ब्यूरों सन्तोष मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें सम्मानित किए जाने पर नगर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए जनहित की खबरों को निष्पक्षता व सच्चाई के साथ उठाते रहने की अपेक्षा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.