भोपाल में बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर मस्जिद तोड़े जाने की हो रही वायरल खबर की सच्चाई जानने के लिए विधायक आरिफ मसूद पहुंचे घटना स्थल पर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर मस्जिद तोड़े जाने की हो रही वायरल खबर की सच्चाई जानने के लिए विधायक आरिफ मसूद पहुंचे घटना स्थल पर | New India Times

भोपाल के राॅयल मार्केट नर्मदा स्वीट्स के पीछे अतिक्रमण अधिकारियों द्वारा मस्जिद तोड़े जाने को लेकर एक ख़बर बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है जिस की सच्चाई जानने के लिए आज विधायक आरिफ मसूद ने अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया तो वहाँ पर मौजूद रहवासियों ने बताया कि यहां पर कोई मस्जिद नहीं थी बल्कि एक कमरा था जिसको किराए पर देकर रखा गया था जिसमें फल-फ्रूट रखे जाते थे। लॉकडाउन के चलते वह कमरा खाली कर दिया गया था जिस के कारण आस-पास के लोग जो दुकानों पर काम करते हैं वह नमाज़ पढ़ लिया करते थे।

भोपाल में बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर मस्जिद तोड़े जाने की हो रही वायरल खबर की सच्चाई जानने के लिए विधायक आरिफ मसूद पहुंचे घटना स्थल पर | New India Times

यहां सिर्फ मज़ार मौजूद है मस्जिद नहीं थी। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने सम्पूर्ण मामले पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि जिन रहवासियों के मकान तोड़े गए हैं उनको सुनिश्चित जगह पर मकान उपलब्ध कराया जाए और मज़ारों को सुरक्षित रखा जाए जिससे भविष्य में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो।
इस अवसर पर अतिक्रमण अधिकारी क़मर साक़िब, तहसीलदार देवेंद्र देव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.