राजस्थान में पेटलावद के दो आदिवासियों के साथ घटित घटना को लेकर जयस व भील प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राजस्थान में पेटलावद के दो आदिवासियों के साथ घटित घटना को लेकर जयस व भील प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में जय आदिवासी युवा शक्ति जयस व नारी शक्ति सुमित्रा मेडा भील प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश वसुनिया ने राजस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ के बिल खेड़ा चौराहे पर मध्य प्रदेश राज्य के आदिवासी बहुल जिले झाबुआ के पेटलावद क्षेत्र के दो आदिवासी किसानों पर बिल खेड़ा चौराहे पर स्थानीय निवासियों द्वारा हमला कर एक आदिवासी किसान बाबू पिता धन्ना वसुनिया की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई व दूसरा जो कि बैलों को लाने में उपयोग किए जा रहे दो पहिया वाहन का चालक पिंटू जो कि अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है आदिवासी परिवार सदियों से बेलो को अपना पिता मानता आया है और मान रहे हैं दीपावली के अवसर पर आदिवासी परिवार के लोग बैलों की पूजा तक करते हैं खेती किसानी में बेल को अपना घर का सदस्य मानते हैं ऐसे में राजस्थान के फर्जी गौ रक्षकों ने आदिवासी समाज के युवकों के साथ बहुत ही गलत किया है आदिवासी समाज के लोग आज भी अपनी खेती किसानी धंधे में हल बैल का उपयोग करते हैं और वह अपनी आवश्यकता के अनुसार बैलों की खरीदी देश के किसी भी हिस्से से खरीदने के लिए स्वतंत्र है l

इस विषय को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति जयस व भील प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मेघनगर एसडीएम आकाश सिंह के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन से अवगत कराया की ऐसे फर्जी गौ रक्षको के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर फांसी की सजा दे व पीड़ित परिवार के लिए राजस्थान सरकार से 50 लाख तक की आर्थिक मदद की मांग की है. ज्ञापन देने में विकास डामोर, करणसिंह डामोर, तेजिया वसुनिया तूफान भूरिया, पुष्पा गणावा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article