ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट: वाराणसी और रायसेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पंकज स्टेडियम, चांदामेटा में चल रहे ऑल इंडिया न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के छठवें दिवस दो क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में यंग हीरोज वाराणसी और जैन इरिगेशन जलगांव के बीच रोमांचक मैच खेला गया।

ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट: वाराणसी और रायसेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | New India Times

मैच के 75वें मिनट में जलगांव के खिलाड़ी के हैंड से वाराणसी को पेनल्टी मिली, जिस पर राजाराम यादव ने गोल कर वाराणसी को 1-0 से जीत दिलाई और टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रायसेन बिल्डअप रायसेन और एसीबी कोरबा के बीच शानदार मुकाबला हुआ।

मैच के 60वें मिनट में मध्यप्रदेश संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अनिकेत करौड़े ने गोल किया, वहीं 80वें मिनट में अनिकेत कुमार ने शानदार फील्ड गोल किया। कोरबा की ओर से 85वें मिनट में शंकर बहादुर ने गोल किया, लेकिन रायसेन ने 2-1 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मिक की अध्यक्षता में आयोजित इस टूर्नामेंट में आज के अतिथि रिम्पी खंडूजा, फादर जॉन्सन, मधु राय, अनिल सदाफल, आशीष सिकंदरपुरे, इमरान खान, अखिलेश मिश्रा, दिनेश सिंह बेस, नेल्सन सर और नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

07/02/2026 को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच जे.एस.एस.पी.एस. झारखंड और रायसेन बिल्डअप रायसेन के बीच तथा दूसरा मैच यंग हीरोज वाराणसी और बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई के बीच खेला जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article