चार वर्षीय अल्केश की आंखों में हुए मोतियाबिंद का जीवन ज्योति हॉस्पिटल में किया गया सफल ऑपरेशन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के राणापुर के 4 वर्षीय अल्केश को बचपन से ही दोनों आंखों में मोतियाबिंद होने से दिखाई नहीं दे रहा था।
मेघनगर के प्रसिद्ध जीवन ज्योति हॉस्पिटल में अल्केश की आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया।
माता-पिता बताते हैं बचपन से ही दोनों बच्चों को आंखों में मोतियाबिंद होने से दिखाई नहीं दे रहा था हमने बड़े -बड़े महानगरों के हॉस्पिटलों में दिखानें के बाद डॉक्टरों ने मना कर दिया था
बच्चों के माता-पिता ने बताया के हमारे एक परिचित ने बताया के  आप एक बार जीवन ज्योति हॉस्पिटल में बच्चों को दिखाओ तो बच्चे के माता-पिता ने बच्चों को दिखाया यहां सम्पूर्ण जांच परिक्षण कर एक साल पहले अल्केश के बड़े भाई अंकित की आंखों का आपरेशन किया गया था उसका सफल ऑपरेशन होने के बाद अच्छे से दिखाई दे रहा है
और अब उसी के छोटे भाई की आंखों का जीवन ज्योति हॉस्पिटल में नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ ईश्वर पाटीदार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ अर्पित खंडेलवाल, डॉ सारांश, ऑप्टिकल टीम के नयनदिप भरपोडा, आशील लोधी, नूतन, रितेश कुमार, नर्स पार्वती, शकुंतला, अनीता, ललिता, वनिता, सुमित्रा, नीरू, राजकुमार, शेरसींग, महेंद्र श्रीवास्तव टिल्लू भाई, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निर्देशक फादर पी,ए,थॉमस का सराहनीय सहयोग रहा बच्चे का आपरेशन सफल हो गया।
बच्चों के माता-पिता ने डॉक्टरों एवं टीम का शुक्रिया अदा कर धन्यवाद दिया  ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article