बुरहानपुर पुलिस में पदस्थ एएसआई अमरजीत कौर यादव ने राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स मेडल जीत कर जिले का बढ़ाया मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अमरजीत कौर यादव ने महाराष्ट्र प्रांत के पिंपरी चिंचवड नगर पुणे में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित आठवी राष्ट्रीय मास्टर्स विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत मध्यपद्रेश दल में अमरजीतकौर यादव ने 30+ एवं 40 + आयु वर्ग में कबड्डी में 02 रजत पदक एवं 40 + आयु वर्ग में हेमर थ्रो में कास्य प्राप्त किये हैं। इस प्रतियोगिता में 36 राज्यों के करीबन 6000 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर श्री गौरव पाटील द्वारा बुरहानपुर पुलिस का नाम रोशन करने पर स.उ.नि. अमरजीत कौर यादव का सम्मान किया एवं इस उपलब्धी के लिए उन्हें पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article