दमुआ में अवैध जुए का पर्दाफाश, 5 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सिरसाम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिट्टी क्रेशर के पास जंगल के खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जुआ रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान मौके से 5 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए—

1. आशीष (उम्र 40 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 15, बाजार मोहल्ला, दमुआ

2. कमल (उम्र 42 वर्ष), निवासी गिट्टी क्रेशर के सामने, दमुआ

3. राधेश्याम (उम्र 45 वर्ष), निवासी बस स्टैंड, दमुआ

4. पवन (उम्र 37 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 11, दमुआ

5. निखिल (उम्र 39 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 12, दमुआ

आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, जुआ खेलने का फड़ और 1750 रुपये नगद बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

By nit