सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली में विधायक हर्ष यादव की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक | New India Times

राकेश यादव, केसली/सागर (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली में विधायक हर्ष यादव की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक स्थानीय विधायक हर्ष यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक एजेंडा के अंतर्गत चर्चा की गई जिसमें पूर्व में किए गए कार्यों, वित्तीय लेखा-जोखा एवं आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों के साथ कोरोना के प्रभाव के संबंध में भी चर्चा की गई. विधायक ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के संबंध में सबको जागरूक करने एवं अस्पताल में तैयारी के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की। बैठक में विधायक हर्ष यादव, एसडीएम अमन मिश्रा, बीएमओ डॉ सत्यम सोनी, डॉ पवन जैन, डॉ दीपक दुबे, पीडब्ल्यूडी एसडीओ ए.के. चौरसिया, परियोजना अधिकारी रिचा तिवारी, उमेश खेहुरिया, शिवराज सिंह, राजेंद्र जैन, मुन्ना सिंघई एवं स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य शासकीय कर्मचारी तथा नगर के लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.