श्रमिक संगठन सीटू ने देश के प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम परासिया को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

श्रमिक संगठन सीटू ने देश के प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम परासिया को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन | New India Times

लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन सीटू कन्हान-पेंच द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार को देश में कोरोना महामारी से उद्योग जगत में मेहनतकश मजदूरों और जनता को रोजी-रोटी का संकट से उबारने में आर्थिक मदद के साथ जरुरी सामाग्री की आपूर्ति करने आदि विभिन्न पन्द्रह मुद्दों पर सरकार को ध्यान देने का अनुरोध किया गया, इस हेतु प्रधानमंत्री के नाम परासिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि ज्ञापन सीटू मध्य प्रदेश राज्य समिति के आह्वान पर सभी जिलों में सीटू युनियन ने ज्ञापन सौंपकर देश की जनता को राहत देने एवं सही दिशा में सरकार को पहल करने के साथ साथ वैक्सीनेशन को और अधिक गंभीरता से कार्य करनी होगी. ज्ञापन सौंपने सीटू युनियन लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन कन्हान-पेंच अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, महासचिव मीरहसन, सचिव मार्कण्डेय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा परासिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.