करंट लगने से हुई किसान की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुजलाॅन कंपनी कार्यालय के सामने शव रख कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

जुनैद काकर, साक्री/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

करंट लगने से हुई किसान की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुजलाॅन कंपनी कार्यालय के सामने शव रख कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

साक्री तहसील क्षेत्र के सकरी तालुका के पेटले गांव में सुजलॉन कंपनी की पवन चक्कियां स्थापित की गई हैं. वहीं इन पवन चक्कियों के अर्थिंग वायर में करंट उतरने से किसान योगेश सुकलाल पाटील की मौके पर ही मौत हो गई.

सुजलॉन कंपनी की लापरवाही के कारण सोमवार को साक्री तहसील के एक किसान को करंट लगने से जान गंवानी पड़ी. ग्रामीणों ने मृतक का शव कंपनी के प्रवेश द्वार पर रख दिया और कहा कि जब तक मृतक किसान के परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं कराया जाएगा, इस मांग को लेकर परिवार व ग्रामीण अड़े हुए हैं.

करंट लगने से हुई किसान की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुजलाॅन कंपनी कार्यालय के सामने शव रख कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

सुजलॉन की लापरवाही के कारण 25 वर्षीय किसान की बिजली का झटका से मौत होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवा किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने किसान को मृत घोषित कर दिया.

गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सुजलॉन कंपनी के कार्यालय के सामने लाकर रख दिया. उन्होंने कंपनी की लापरवाही बरतने के कारण युवा किसान की मौत होने का आरोप लगाते हुए सुजलॉन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि मृतक के परिजनों को जब तक आर्थिक सहायता नहीं दिया जाता तब तक अंतिम संस्कार नहीं कराया जाएगा.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निजामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की प्रयास शुरू किया और संबंधित मामले की एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.