शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम को आया माइनर अटैक, निजी अस्पताल में भर्ती के बाद औरंगाबाद किया गया रेफर | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम को आया माइनर अटैक, निजी अस्पताल में भर्ती के बाद औरंगाबाद किया गया रेफर | New India Times

ऑल इंडिया हज वेल्फेयर सोसायटी मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुरहानपुर की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत सैय्यद इक़राम उल्लाह बुखारी को सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में माइनर अटैक की शिकायत होने से उन्हें बुरहानपुर के एप्पल अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई है जिसके लिए प्रातः 10:00 वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर इलाज हेतु प्रस्थान करेंगे। पेश इमाम हजरत सैयद इकराम उल्लाह साहब का लगभग 11 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ही इलाज हुआ था। औरंगाबाद शहर भी उनके लिए पैतृक निवास स्थान के समान है। श्री खान ने जिला बुरहानपुर सहित समस्त क्षेत्र की सर्व धर्म प्रेमी जनता से उनके अच्छे और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्लाह से प्रार्थना एवं दुआ करने की अपील की है। अल्लाह उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और उनकी सरपरस्ती लंबे समय तक कायम फरमाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.