भोपाल में व्यापारी संगठनों की दुकान खुलवाने की मांग को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग की अध्यक्षता में हुई बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में व्यापारी संगठनों की दुकान खुलवाने की मांग को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग की अध्यक्षता में हुई बैठक | New India Times

राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने व्यापारी संगठनों की दुकान खुलवाने की मांग को लेकर आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में जिला प्रशासन एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरूवार से पूरा मार्केट खुलेगा, इसके लिये दुकानदारों को 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाना होगा साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए ही दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी। श्री सारंग ने कहा कि शनिवार को भी मार्केट खोलने की अनुमति दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। व्यापारियों को अपने साथ-साथ ग्राहकों को भी कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करवाना होगा। मार्केट में अनाउंसमेंट के जरिये सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने, वैक्सीनेशन कराने आदि की सूचनाएँ दी जायेंगी।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिये सावधानी बहुत जरूरी है। बाजारों को कोविड की गाइडलाइन के साथ ही खोलना होगा। बुधवार को नये और पुराने शहर के सभी बाजारों में शासन द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इसमें 100 प्रतिशत व्यापारी एवं उनके कर्मचारियों को टीका लगवाने की जिम्मेदारी व्यापारी संगठनों की होगी। इसके बाद ही बाजार खोलने की अनुमति मिलेगी। बाजार खुलने एवं बंद होने का समय कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही होगा। बाजार खुलने के साथ ही व्यापारियों को दुकानों के बाहर गोले बनाने होंगे। गाइडलाइन का पालन कराने वाली सीएसटी टीम को सहयोग करना होगा, तभी कोरोना पर भोपाल की जीत होगी। सभी को ध्यान रखना होगा की भोपाल में दोबारा लॉकडाउन की स्थिति न बने।

बैठक में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, डीआईजी श्री इरशाद वली सहित नये एवं पुराने शहर के व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.