अबरार अली ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बिजली विभाग की मनमानी व अघोषित बिजली कटौती को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व जिलाध्याक्ष अजय चैधरी की अगुवाई में उपजिला अधिकारी इटवा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

सपाइयों ने सौंपे ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वर्तमान सरकार में बिजली विभाग पूरी तरह से मनमानी पर उतारु है, रात हो या दिन बार-बार बिजली कटौती से आम जनमानस परेशान है। समय समय पर लाॅकडाउन आदि की स्थिति में लोग घर के अन्दर रहते हैं एैसे में बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता एक तरफ महंगाई से परेशान है तो वहीं किसी का बिजली खराब होने पर कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्राम कठौतिया में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है उसका जल्द निस्तारण किया जाये। इस मौके पर देवेन्द्र प्रतप सिंह, संजय यादव, सुनील सिंह, इनामुल्ला शाह, अख्तर, गुलाम हुसैन, मुख्तार हुसैन शाह, शुखसागर, मनीष शुक्ला, राम केश यादव, शिवराज यादव, अभिषेक सिंह, इस्तखार अहमद, अब्दुल लतीफ, रामपाल शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।
