राजस्थान शिक्षक संघ युवा द्वारा एक लाख की राशि जुटाने का रखा लक्ष्य, अस्पतालों में देंगे आवश्यक उपकरण: मनीष पहाड़िया | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा द्वारा एक लाख की राशि जुटाने का रखा लक्ष्य, अस्पतालों में देंगे आवश्यक उपकरण: मनीष पहाड़िया | New India Times

कोराना महामारी से निपटने में यूं तो शिक्षक फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मोर्चों पर डोर टू डोर सर्वे, निगरानी दल, कंट्रोल रूम, क्वारेंटाइन सेंटर, वेक्सिनेशन वेरिफायर के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। इस विपरीत परिस्थिति में जब सभी गैर सरकारी संघठन, सामाजिक संघठन, स्वंयसेवी संस्था बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं तो शिक्षक भला इस पुण्य कार्य में कैसे पीछे रह सकते हैं। जिला कलेक्टर धौलपुर की प्रेरणा से राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर के जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया की पहल पर शिक्षकों ने राशि जुटाना शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष पहाड़िया ने बताया कि हमारा संगठन जय शिक्षा जय शिक्षक जय समाज की अवधारणा पर कार्य करता है। शिक्षकों ने एक लाख की राशि जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला संयोजक मनोज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने बाडी, बसेड़ी, सरमथुरा ब्लॉक में शिक्षकों के सहयोग से राशि इकट्ठी करना शुरू कर दिया है जिसमें शिक्षक संघ युवा के पदाधिकारियों के साथ शिक्षक भरपूर सहयोग कर रहे हैं। राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर शिक्षकों की समस्याओं को उठाने के साथ साथ सामाजिक सरोकार में हमेशा आगे रहता है। पिछले वर्ष भी कोराना महामारी के दौरान सभी ब्लॉकों पर मास्क वितरण, परिंडे बांधना, पशु और पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना, पौधारोपण कार्यक्रम चलाया था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.