मध्यप्रदेश काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिख पत्र कर अधिमान्य पत्रकारों की भांति प्रदेश के समस्त पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा दिये जाने की उठाई मांग | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिख पत्र कर अधिमान्य पत्रकारों की भांति प्रदेश के समस्त पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा दिये जाने की उठाई मांग | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों के साथ-साथ प्रदेश के वे पत्रकार बंधु जो अधिमान्यता प्राप्त नहीं हैं एवं इस कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर चिकित्सालय, सार्वजनिक स्थलों एवं जहाँ संक्रमण होने की संभावना है ऐसे सभी स्थानों पर पहुँचकर अपनी सेवायें देते हुये भलिभांति कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुये आम जनता को सूचनायें देकर उन्हें जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं. श्री चौधरी ने पत्र में माँग करते हुये कहा कि सभी पत्रकार बंधू अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं उनके जज्बे और समर्पण को मैं सलाम करता हूँ और ऐसे जांबाज साथियों के परिवारों के हितों की रक्षा के लिए समस्त गैर अधिमान्य पत्रकार बंधुओं को भी अधिमान्य पत्रकारों की भांति फ्रंटलाईन वर्कर का दर्जा देकर इन्हें फ्रंटलाईन वर्कर की सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जायें। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.