एनएसयूआई की मांग पर मेडिकल विश्वविद्यालय ने स्थगित की नर्सिंग की परीक्षाएं | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई की मांग पर मेडिकल विश्वविद्यालय ने स्थगित की नर्सिंग की परीक्षाएं | New India Times

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा 19 मई से नर्सिंग की परीक्षाएं करवाने के लिए टाइम टेबल जारी किया था जिसका एनएसयूआई मेडिकल विंग और सभी छात्र छात्राओं द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था।
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टीएन दुबे ओर राज्यपाल को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीएससी नर्सिंग एमएससी नर्सिंग पोस्ट बीएससी नर्सिंग के टाइम टेबल को स्थगित कर जरनल प्रमोशन की मांग की थी कुलपति ने रवि की मांग पर अधिसूचना जारी कर कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एवं छात्र हित में निर्णय निर्णय लेकर 19 मई से होने वाली बीएससी नर्सिंग एमएससी नर्सिंग पोस्ट बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष की परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी अधिसूचना में लिखा है कि बीएससी नर्सिंग एमएससी नर्सिंग पोस्ट बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष की परीक्षा का टाइम टेबल शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

रवि परमार ने कहा की यह सिर्फ एनएसयूआई नहीं बल्कि प्रदेश के समस्त छात्र छात्राओं की जीत है।

रवि ने एनएसयूआई परिवार की तरफ से कुलपति डॉ टी. एन. दुबे ओर रजिस्ट्रार जेके गुप्ता परीक्षा नियंत्रक वृंदा सक्सेना ओर डिप्टी रफ्तार तृप्ति गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य और भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्र हित में जो फैसला लिया है हम उसका स्वागत करते हैं

परमार ने कहा कि हम सभी मेडिकल विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं की मांग को लेकर जल्द ही राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर परीक्षाओं पर पुनर्विचार कर जनरल प्रमोशन देने की मांग करेंगे क्योंकि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसी स्थिति में जो छात्र छात्राएं कंटेनमेंट एरिया और रेड जोन में उनके लिए काफी मुसीबतें होंगी इसलिए सरकार को छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य और भविष्य को ध्यान में रखते हुए जनरल प्रमोशन देना चाहिए।

रवि ने कहा कि बीएससी नर्सिंग एमएससी नर्सिंग पोस्ट बीएससी नर्सिंग छात्र छात्राओं की जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर एनएसयूआई जल्दी हाईकोर्ट जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.