दमुआ में राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के कारण गर्मी व तेज़ धूप में लंबी-लंबी लाइनों में दिखे लोग | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के कारण गर्मी व तेज़ धूप में लंबी-लंबी लाइनों में दिखे लोग | New India Times

कॉलरी कंजूमर सोसाइटी द्वारा पहले 2 दिन नंदन में राशन का ऑफलाइन वितरण किया गया. दमुआ में शनिवार से लगातार राशन वितरण का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के तहत किया जा रहा है. शासन के निर्देश पर 3 माह का मुफ्त राशन वितरण 20 अप्रैल से जारी हुआ है, किंतु सोसाइटी में वर्तमान में 2 माह का ही राशन वितरित किया जा रहा है. गर्मी और तेज़ धूप में लंबी लाइन में खड़े हुए लोगों को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उन्हें अपने बच्चों की भूख मिटाने के लिए राशन कितना जरूरी है. सेल्समेन का ध्यान लोगों को धूप में खड़े होने पर दिलाया गया तो सेल्समैन ने लोगों के थैलों को गोले में रखकर उनको छाया में बैठाने की व्यवस्था की।
वहीं थाने के पास की आदिम जाति सोसाइटी के स्टॉप का स्वास्थ्य खराब होने के कारण सोसाइटी नहीं खोल पा रही है, इसी तरह की जानकारी ग्राम भाकरा की है, यहां के ग्रामीणों को राशन प्राप्त नहीं हो रहा है, वरिष्ठ अधिकारी को इस ओर राशन वितरण कराने के आवश्यक कदम उठाना चाहिए क्योंकि सभी क्षेत्र में राशन की अत्यंत आवश्यकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article