दमुआ उप स्वास्थ्य केंद्र को विधायक ने उपलब्ध कराए 10 ऑक्सीजन सिलेंडर, विधायक के द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑक्सीजन तुरंत प्राणवायु बनकर आई लोगों के काम | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ उप स्वास्थ्य केंद्र को विधायक ने उपलब्ध कराए 10 ऑक्सीजन सिलेंडर, विधायक के द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑक्सीजन तुरंत प्राणवायु बनकर आई लोगों के काम | New India Times

जुन्नारदेव के संवेदनशील विधायक सुनील उइके ने आज दमुआ उपस्वास्थ्य केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के सहयोग से अपने स्वयं के व्यव से दमुआ उपस्वास्थ्य केंद्र में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सिस्टम शीघ्र लगवा कर 10 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जाएगा एवं ऑक्सीजन के जम्बो सिलेण्डर जुन्नारदेव विधानसभा के लिए इक्कीस लाख की राशि विधायक निधि से देने की अनुशंसा कलेक्टर छिंदवाड़ा से की है।

दमुआ उप स्वास्थ्य केंद्र को विधायक ने उपलब्ध कराए 10 ऑक्सीजन सिलेंडर, विधायक के द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑक्सीजन तुरंत प्राणवायु बनकर आई लोगों के काम | New India Times

आज विधायक सुनील उइके की ओर से तत्कालिक 10 ऑक्सीजन छोटे सिलेंडर लेकर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी दमुआ उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एवं नगरपालिका दमुआ के अध्यक्ष सुभाष गुलबांके, छोटू पाठक, राजू सोलंकी, नीटू गांधी, गंगाधर बारस्कर, धर्मेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, बीएमओ आर आर सिंह एवं डॉ भटकर को सौंप दिए।
जैसे ही सिलेंडर अस्पताल प्रबंधन के सुपुर्द किये गए उसी समय कुछ मरीज ऐसे अस्पताल पहुंचे जिन्हें तुरन्त ऑक्सीजन लगाना अनिवार्य था। डॉक्टरों ने तत्काल ही इस ऑक्सीजन को लगा दी। अस्पताल में उपस्थित जनों ने इस उत्कृष्ठ कार्य के लिए विधायक सुनील उइके को हृदय से धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article