अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की कोविड-19 अस्पताल बनवाने की मांग | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की कोविड-19 अस्पताल बनवाने की मांग | New India Times

जैसा की सर्वविदित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते समय-समय पर छात्रहित, राष्ट्रहित तथा समाजहित के लिए कार्य करता आ रहा है।
इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला गोकर्णनाथ के प्रतिनिधि मंडल ने गोला गोकर्णनाथ उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव के समक्ष कोविड से जुड़ी कुछ मांगें रखीं जिसमें प्रमुख रूप से कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कालाबाजारी को रोकने व गोला तहसील में कोविड-19 की विषम परिस्थितियों को तत्काल संज्ञान में लेकर अस्पताल को बनवाने के संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने तत्काल रुप से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और कोविड-19 अस्पताल बनवाए जाने की मांग की। इस मौके पर तहसील संयोजक सुमित सक्सेना, नगर मंत्री आकाश अवस्थी, नगर सह मंत्री आशुतोष मिश्रा, नगर एस एफ डी प्रमुख अपूर्व श्रीवास्तव, नगर कार्यकारिणी सदस्य हर्षित कुमार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article