कोरोना गाइडलाइन्स का पालन न करना भोपाल के दो बैंकों पड़ा भारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना गाइडलाइन्स का पालन न करना भोपाल के दो बैंकों पड़ा भारी | New India Times

राजधानी भोपाल में दो बैंकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन न कराना महंगा पड़ गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने पर केनरा बैंक की बैरसिया रोड शाखा को सात दिन के लिए एवं बैंक ऑफ इंडिया हमीदिया रोड शाखा को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है साथ ही साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

कोरोना गाइडलाइन्स का पालन न करना भोपाल के दो बैंकों पड़ा भारी | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं डीआईजी इरशाद वली शशहर का निरीक्षण कर रहे थे इसी बीच बैरसिया रोड स्थित केनरा बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किया जाना पाया गया, जिस पर कलेक्टर श्री लवानिया ने निगम के अमले को उक्त बैंकों के विरूद्ध सील करने व स्पॉट फाइन वसूलने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में निगम के जोन क्रमांक- 4 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने बैरसिया रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा को 7 दिन के लिए सील कर दिया जबकि यहीं स्थित बैंक ऑफ इंडिया की हमीदिया रोड शाखा को 3 दिवस के लिए सील करते हुए 20 हजार रुपये स्पॉट फाइन वसूलने की कार्यवाही भी की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.