जफर खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

लॉक डाउन के सख्ती के चलते शहर यातायात विभाग अकोला के कर्मचारी दिन-रात सड़क पर हैं, साथ ही ब्रेक चेन कार्रवाई के साथ-साथ गाडियों के कागजात की चेकिंग भी जारी है और संदिग्ध वाहनों की जाँच कर रहे हैं। ऐसे में नाकाबंदी के दौरान MH27 AY 3239 होण्डा शाइन मोटरसाइकिल शहर यातायात पुलिसकर्मी ज्ञानेश्वर चित्र द्वारा जांच के लिए रुकी गई जिसका नंबर अस्पष्ट था, संदेह के आधार पर टू-व्हीलर को ट्रैफिक कार्यालय ले गया और पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके को सूचित किया। इसके बारे में अधिक जानकारी जमा करने के बाद इस दो पहिया गाड़ी के 22 मार्च 2018 को अमरावती के गाडगे नगर से चोरी होने की जानकारी मिली जिसमें मालिक कपिल किसनराव सुखदेव द्वारा दर्ज की गई थी।
दर्ज शिकायत के अनुसार, दोपहिया वाहन के मालिक का फोन नंबर पता कर उसे अकोला बुलाकर तथा अमरावती स्थित गाडगे नगर पुलिस को इसकी खबर देकर यह दो पहिया गाड़ी मालिक को लौटा दी। पुलिसकर्मी ज्ञानेश्वर चिकटे इस उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्रीधर द्वारा ₹1000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्रवाई अप्पर पुलिस अधीक्षक मोनिका रावत, उपविभागीय पोलीस अधिकारी सचिन कदम के मार्गदर्शन में शहर यातायात पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके द्वारा की गई।
