संत निरंकारी मिशन की ओर से 1000 से अधिक बेड का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर मानवता के लिए समर्पित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

संत निरंकारी मिशन की ओर से 1000 से अधिक बेड का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर मानवता के लिए समर्पित | New India Times

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशिर्वाद से संत निरंकारी मिशन की ओर से बुराड़ी रोड, दिल्ली में स्थित ग्राउंड नं. 8 के विशाल सत्संग भवन में कोविड-19 महामारी से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए 1000 से भी अधिक बेड का ‘कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर’ पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकार के सहयोग से इस ट्रीटमेंट सेंटर में बेड इत्यादि व मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था संत निरंकारी मिशन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी.

संत निरंकारी मिशन की ओर से 1000 से अधिक बेड का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर मानवता के लिए समर्पित | New India Times

इस संदर्भ में दिल्ली सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन जी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संत निरंकारी मंडल के सेक्रेटरी श्री जोगिंदर सुखीजा जी के साथ इस स्थान का निरीक्षण किया और अपनी संतुष्टि प्रकट करते हुए इस स्थान पर संत निरंकारी मिशन की ओर से कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर बनाने की अनुमति भी प्रदान की. स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन की ओर से की गई इस पहल के लिए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का हृदय से धन्यवाद किया.
इसके अलावा भारत के सभी सत्संग भवनों को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया गया था जिसकी मंजूरी के उपरांत भारत के सैकड़ों निरंकारी सत्संग भवन कोविड-19 के टीकाकरण सेंटर में परिवर्तित हो चुके हैं कई निरंकारी भवनों को ‘कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर’ में परिवर्तित किया जा रहा है, जैसे उधमपुर, मुंबई इत्यादि साथ ही साथ संत निरंकारी मिशन के कई सत्संग भवन काफी समय से क्वॉरेंटाइन सेंटर के रूप में, संबंधित प्रशासनो को उपलब्ध कराए गए हैं उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 के आरंभ से ही संत निरंकारी मिशन की ओर से राशन- लंगर बांटने से लेकर आर्थिक रूप में केंद्र तथा कई राज्य सरकारों के आपातकालीन निधि कोषों में धनराशि जमा की गई तथा पीपीई किट्स, मास्क इत्यादि साधन उपलब्ध कराए गए और देशभर में लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article