कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर निगरानी व चौकसी बढ़ाने के दिये निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, जोधपुर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर निगरानी व चौकसी बढ़ाने के दिये निर्देश | New India Times

जोधपुर जिले की फलोदी जेल से सोमवार देर शाम महिला गार्ड की आंखों में लाल मिर्च डालकर 16 कैदी फरार हो गए। इसके चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया।
बुधवार को कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल और एएसपी बचन सिंह मीणा ने जिला जेल पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने कैदियों से बातचीत कर कैदियों को मिलने वाले भोजन तथा आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कैदियों से उनके परिजनों द्वारा मिलने हेतु बनाये गये मुलाकात कक्ष की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जेलर ने कैदियों के बैरकों की जानकारी देते हुए बताया कि कैदियों के बैरिक में पहरेदारों द्वारा कड़ी निगरानी व चौकसी के प्रबंध किये गए है। जिसकी निगरानी कैमरे कक्ष के द्वारा की जाती है। निरीक्षण के दौरान जेल में पक रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। कलेक्टर जायसवाल ने कैदियों की बैरक तथा महिला बैरक में पहुंचकर बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाएँ सामान्य पाई गई। उन्होंने एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज एवं कैदियों के मनोरंजन कक्ष का अवलोकन किया। प्रत्येक बैरक में गहनता से सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कैदियों के कपड़े, बिस्तर, पानी की टंकी, शौचालय, पेड़ों के चबूतरे, पार्क आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। किसी भी प्रकार का कोई भी अवैध सामग्री नहीं पाई गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कैदियों सहित बैरक आदि की गहन तलाशी लेकर सफाई व्यवस्थाओं सहित अन्य व्यवस्थाएँ की जांच की। उन्होंने जेल प्रशासन को कड़ी निगरानी और चौकसी के प्रबंध बढ़ाने के आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक बचन सिंह मीणा, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर भारती भारद्वाज, पुलिस के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.