गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
थाना बेवर क्षेत्र निवासी सर्वेश कुमार पुत्र गंगाराम पाल जो कि सर्राफा का व्यवसाय करते हैं, उनको 24 मई 2017 को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी भोगांव परमानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें एक टीम प्रभारी निरीक्षक कृष्णऔतार सिंह के नेतृत्व में व दूसरी टीम उ0नि0 सुरेन्द्र राव के नेतृत्व में गठित की गयी थी।
व्यापारी द्वारा 110 ग्राम सोने के जेवरात व लगभग 1 किग्रा0 चांदी के जेवरात लूट की बात बताई गई थी। जिसके चलते पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई घटना में बिना नम्बर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से लुटेरे लूट का माल बेचने के लिए फर्रूखाबाद रोड से जाने वाले हैं, जिस पर पुलिस द्वारा काली नदी पुल पर पुलिस दोनों टीमों व मुखबिर के साथ लग गये। लगभग 11 बजे के समय जब लुटेरे पुल से गुजर रहे थे तो मुखबिर ने इशारा किया जिस पर पुलिस द्वारा तीन बदमाशों को पकड़ा गया।
पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम सानू उर्फ लम्बे पुत्र रामनरेश जाटव, इटावा रोड बेवर बताया, दूसरा रत्नू उर्फ ब्रजेश पुत्र महेश दुबे एवं तीसरे ने अपना नाम गोलू शुक्ला पुत्र विनायक शुक्ला निवासीगण इटावा रोड कस्बा बेवर बताया। जिनके कब्जे से सोने के जेवरात, जंजीर, अंगूठी आदि बरामद हुए साथ सानू के पास से 315 बोर तमन्चा एवं दो कारतूस जिन्दा बरामद किए।
इन तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि घटना में राधे दीक्षित पुत्र चन्दू दीक्षित निवासी मोहल्ला कोट बेवर, उत्तम उर्फ लादेन पुत्र शिवानन्द दीक्षित निवासी इटावा रोड बेवर, गगन पुत्र पप्पू वर्मा निवासी कस्बा फर्रूखाबाद जनपद फर्रूखाबाद बताया। साथ ही बताया कि व्यापारी पर गोली सोनू उर्फ लम्बे ने चलाई थी। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि घटना को अन्जाम राधे के कहने पर करते हैं।
इस अवसर पर निरीक्षक कृष्णऔतार सिंह, si अमरदीप सिंह, सिपाही विश्वेन्द्र सिंह, अंकित कुमार, महिला सिपाही पिंकी कुमारी, si सुरेन्द्र राव, si कमल सिंह, सिपाही श्याम सिंह, रामनरेश, भरत कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे थे।
