अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी के रोज़ेदार हैदर ने रोज़े की हालत में रक्त दान कर मिसाल कायम की है, उनके जज्बे की सराहना करते हुए झांसी डीएम ने उन्हें सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया है।
28 वर्षीय हैदर का कहना है कि मैं कोई पूंजी पती तो नहीं हूं जो रूपयों से किसी ग़रीब की मदद कर सकूं ,जबकि मैं एक छोटा सा टीवी कलाकार हूं और घर पर बच्चों को ट्यूशन देता हूँ, इस लिए अपना खून देकर दिल को सुकून मिलता है और ख़ुशी भी होती है कि शायद मेरे दिए हुए रक्त से किसी ग़रीब की कुछ मद्दद हो जाये। हैदर के इस जज़्बे को देखकर झांसी डीएम ने हैदर अली को सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है और हैदर अली के इस जज़्बे की सरहना की है।
