दमुआ थाना परिसर में कोरोना काल में धार्मिक त्योहार मनाने की गाइडलाइन हुई जारी | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाना परिसर में कोरोना काल में धार्मिक त्योहार मनाने की गाइडलाइन हुई जारी | New India Times

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए थाना परिसर में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें आगामी धार्मिक त्योहारों के संबंध में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा आपदा प्रबंधन समिति में लिए गए निर्णय के बारे में एसडीओपी एसके सिंह ने सभी बिंदुओं की जानकारी दी, जिसमें जिले भर में शनिवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 तक टोटल लॉकडाउन रहेगा. आवश्यक सेवाएं शुरू, किसी तरह का धार्मिक जलसा, जुलूस, साप्ताहिक बाजार जहां भीड़ भाड़ हो सकती है, प्रतिबंधित रहेगा, सभी धार्मिक त्योहर कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार मनाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। दुकान प्रतिष्ठान रात्रि 9:00 बजे तक ही खुले रह सकेंगे, रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा, कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. इस बैठक में तहसीलदार पूर्णिमा खण्डाइत, टीआई धर्मेंद्र कुशराम, नपाअध्यक्ष सुभाष गुलबाके, गंगाधर बारस्कर, मोनूसाहू, योगेशसाहू, सुनील मालवीय, विनोद निरापुरे नायब तहसीलदार पूर्णिमा खंडाइत, टीआई धर्मेंद्र कुशराम सहित सभी धर्मों के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, पत्रकार मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article