बातों में उलझाकर दुकान से सोने की अंगूठी और 500 रुपये नकद ले उड़ा शातिर | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बातों में उलझाकर दुकान से सोने की अंगूठी और 500 रुपये नकद ले उड़ा शातिर | New India Times

भुसावल शहर के बाजार पेठ क्षेत्र में एक दुकान पर दुकानदार को बातचीत में उलझाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति दुकान में पहुंचा और दुकानदार से बातचीत करते हुए उसे अपनी बातों में व्यस्त कर लिया। इसी दौरान मौका पाकर उसने कथित रूप से सोने की एक अंगूठी और 500 रुपये नकद चोरी कर लिए और वहां से फरार हो गया।
घटना के संबंध में बाजार पेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान एवं संदिग्ध लोगों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.