मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया में जुन्नारदेव व तामिया के सभी अधिवक्ता संघ के लोगों ने अपर जिला न्यायाधीश जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा के नाम तामिया तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा और बताया कि विगत 22 मार्च को सिहोरा के युवा अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को न्यायालय परिसर में नकाब पोश बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था जिसकी सभी ने निंदा करते हुए मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता द्वारा 25 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मध्यप्रदेश के समस्त अधिवक्ता संघों ने प्रतिवाद दिवस मनाया।
