यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गोविंदपुरा निवारू लिंक रोड झोटवाड़ा जयपुर के तत्वधान के भारत माता चौक गणेशनगर में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया.
इस शिविर में समस्त गणेश नगर एवं आसपास के लोगों ने बढ़ चढकर स्वास्थ्य का लाभ लिया, 200 से अधिक लोगों की नि:शुल्क जांच की गई इसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, शुगर,इ सी जी एवं फेफड़ों की जांच की गई एवं उनको उचित दवा प्रदान की गई. इसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ ममता जाखड एवं सीनियर फिजिशियन डायबिटीज़ थायरॉयड स्पेशलिस्ट डॉ रामकेश सिंह परमार एवं सहयोगी स्टाफ जीतू ऐचरा, राजकुमार पूनिया, मुकेश यादव,अंकित ऐचरा,कमलेश ऐचरा,सुरेश जाखर की टीम उपस्थित रहीं गणेश नगर समित के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत जी का भरपूर सहयोग मिला हॉस्पिटल के CEO भीम सिंह बीका जी ने कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत मिलती है एवं स्वास्थ्य लाभ मिलता है। जागरूकता समाज के अन्दर बदलाव का एक अच्छा माध्यम है एवं मानव सेवा सर्वोपरि है श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित है अच्छा उचित सरल सुगम इलाज आमजन तक पहुंचना ही श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य है।
