बीएनकेबी पीजी कॉलेज में राष्ट्र सेवा योजना के तहत किया गया साफ-सफाई | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

बीएनकेबी पीजी कॉलेज में राष्ट्र सेवा योजना के तहत किया गया साफ-सफाई | New India Times

जिला मुख्यालय स्थित बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज अकबरपुर मे उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के स्वयंसेवकों द्वारा चयनित ग्राम गौसपुर में 26 मार्च 2021 को सुबह पहुंचकर गांव में साफ-सफाई का कार्य किया गया तथा सभी ग्राम वासियों को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता से होने वाले लाभ एवं अस्वच्छता से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया. दोपहर के करीब 2 बजे से सभी स्वयंसेवकों ने संगोष्ठी में भाग लिया. 26 मार्च 2021 बौद्धिक (स्वच्छता महत्व) प्रस्तुत विषय पर सभी स्वयंसेवकों ने अपने विचारों को अति सूक्ष्मता के साथ व्यक्त किया.

बीएनकेबी पीजी कॉलेज में राष्ट्र सेवा योजना के तहत किया गया साफ-सफाई | New India Times

बौद्धिक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ जगदीश चौधरी, विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक कुमार तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास एवं डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed विभाग रहे. संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अपर्णा कुमारी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ पूरी तत्परता के साथ उपस्थित रहा। आयुष सागर मौर्य ने मंच का संचालन किया जिसमें हर्ष मिश्रा, आयुष सागर मौर्य, आर्यन पांडेय, राज सोनी, शिवांगी उपाध्या, शिशु लक्ष्मी उपाध्याय एवं प्रज्ञा सिंह ने महत्वपूर्ण कार्य किए तथा कार्यकर्म को सफल बनाने में अपना पुरा योगदान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article