एनएसएस का 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ प्रारंभ, 7 दिनों तक श्रमदान और जन जागरूकता फैलाएंगे राशियों के स्वयंसेवक और सेविका | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एनएसएस का 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ प्रारंभ, 7 दिनों तक श्रमदान और जन जागरूकता फैलाएंगे राशियों के स्वयंसेवक और सेविका | New India Times

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 17 मार्च 2021 से जुन्नारदेव विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकलमऊ में किया गया. शिविर प्रारंभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वाय के शर्मा द्वारा शिविर में उपस्थित स्वयं सेवक और सेविकाओं को शिविर के उद्देश्य एवं जन सेवा के कार्यों से अवगत कराया गया उक्त शिविर एनएसएस छात्रा इकाई अधिकारी डॉ रश्मि नागवंशी एवं छात्र इकाई अधिकारी डॉ एसके शेण्डे की मार्गदर्शन में 7 दिनों तक जारी रहेगा शिविर के पहले दिन बौद्धिक परिचर्चा के दौरान प्राचार्य डॉ वाय के शर्मा ने अपने उद्बोधन में शिविर में उपस्थित सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं को शिविर में जनसेवा स्वास्थ्य सेवा स्वच्छता अभियान सहित अन्य जनहित के कार्य को करने के लिए अग्रिम बधाई प्रेषित की साथ ही समय-समय पर शिविर में अपनी उपस्थिति देकर अन्य जनहित के कार्यों को किए जाने की बात भी कही शिविर के पहले दिन एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं द्वारा पंचायत परिसर स्कूल परिसर की साफ-सफाई की गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article