फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच शहर व पांच ब्लॉक के 100 बच्चों को शैक्षिक प्रोत्साहन राशि व 100 गरीब परिवारों को व्यवसाय हेतु सहायता सामग्री गुमटी, ठेला सिलाई मशीन आदि का वितरण स्नेह उत्सव पैलेस बहराइच में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में किया गया.
जैसा कि ज्ञात हो कि संस्था 2008 से जनपद बहराइच में हर बच्चा स्कूल में व पढ़ा लिखा व हर बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा उद्देश्य के तहत कार्य कर रही है संस्था बहराइच शहर में रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर जनजागरूकता कार्यक्रम व पाँच ब्लॉक शिवपुर, महसी, बलहा, रिसिया व चित्तौरा में आउट ऑफ स्कूल बच्चों, दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन, नामांकन, सुरक्षा, बालश्रम तथा उपस्थिती सुनिश्चित कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने के लिए कार्य कर रही है संस्था जनपद में चाइल्ड लाइन नोडल की भूमिका में है.
संस्था द्वारा लॉक डाउन के बाद बहराइच शहर व पांच कार्य क्षेत्र वाले पांच ब्लॉक में कोरोना योद्धाओं को सेनिटाइजर, मास्क,जलपान किट व पांच ब्लॉक् में राशन किट का बितरण किया गया.
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था की असिस्टेंट डायरेक्टर स्नेहा शिरगांवकर ने किया जहां सभी अभिभावकों व बच्चों का स्वागत किया व बच्चों के माता पिता को अभिभावक कार्यव्य से अवगत कराया
संस्था के निदेशक किशोर भामरे ने बच्चों के बचपन व शहर में बच्चों की स्थिति व बालश्रम पर प्रकाश डाला साथ ही अभिभावकों को बताया कि बच्चे की सही देखभाल माता पिता की देख रेख में ही हो सकती है आगे भी स्पोंसर सिप में मदद का अश्वासन दिया.
यूनीसेफ से अनिल जी ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की रूपरेखा में महिलाओं को उनकी भूमिका से अवगत कराते हुए लोगो से बालश्रम न कराने की अपील की.
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने फीता काटकर संस्था द्वारा दिए गए व्यवसाय का उद्घाटन कर लोगो के सुपुर्द किया.
साथ ही उपस्थित लोगों को मिले मदद को बढ़ाने व अपने बच्चो को पढाने को कहा साथ ही स्पोंसर सिप वाले बच्चों को संस्था द्वारा दिये गए चेक प्रदान किया व बालश्रम जैसे अपराध रोकने में सभी को आगे आने का आवाहन किया
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, महिला शक्ति केंद्र से नीलम, यूनीसेफ से अनिल, टी.आर.पी. चंद्रेश, cwc से संजय अवस्थी, जीआरपी, आर पी एफ, लेबर इंस्पेक्टर रिजवान, नेहरू युवा केंद्र से अभिमन्यु सिंह, प्रथम से शिवनाथ मिश्रा, राकेश, चौबे, अश्वनी सिंह, अमर सिंह, अमांडा, पवन, गोपी, अंकुर, रेखा तथा तमाम अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे.
