राजस्थान से भोपाल आये चार वाहन चोर गिरफ्तार, लगभग 17 लाख रुपये का मशरूका माल बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजस्थान से भोपाल आये चार वाहन चोर गिरफ्तार, लगभग 17 लाख रुपये का मशरूका माल बरामद | New India Times

भोपाल की कोतवाली पुलिस ने 4 ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 17 लाख रुपये कीमती मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जो राजस्थान से 4 पहिया वाहन चोरी कर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचने का काम काम करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौकी इमामवाडा क्षेत्र में एक बिना नंबर की संदिग्ध मारूती ईको कार में 4 व्यक्ति बैठे हुए हैं जो चार पहिया वाहन चोरी की नियत से घूम रहे हैं।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देश प्राप्त किये गये एवं चौकी इमामबाड़ा क्षेत्र में मुखविर द्वारा एक संदिग्ध कार की ओर इशारा करने पर उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की गई और वाहन के प्रपत्र मांगे गये तो उक्त वाहन के प्रपत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। वाहन में बैठे लोगों से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम अब्दुल गनी पिता आल्ला नूर उम्र- 38 साल निवासी लाटा हाउस रामरहीम काँलोनी मस्जिद के पास वार्ड क्र-33 गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान का होना बताया एवं शेष 03 क्रमशः ताहिर अली पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 53 साल निवासी म.न.279 गली न-08 ललित किराना स्टोर की गली संजय नगर वार्ड न-19 शमशान रोड थाना भीमगंज मण्डी जिला कोटा ,राजस्थान , जुबेर खाँन पिता दाउद खाँन उम्र 23 साल निवासी म.न 59 वार्ड 14 आष्टा रोड पोलाय कलाँ थाना शुजालपुर जिला शाजापुर म.प्र. एवं उवेद अहमद पिता निसार अहमद उम्र-35 साल निवासी म.न.-13 गली न-01 राजाजी का कुआँ सैफिया कालेज रोड कोतवाली भोपाल के होना बताये।

राजस्थान से भोपाल आये चार वाहन चोर गिरफ्तार, लगभग 17 लाख रुपये का मशरूका माल बरामद | New India Times

ईको कार को उनके द्वारा गंगापुर जिला सवाईमाधोपुर राजस्थान के न्यायालय के पास से करीबन 01 माह पूर्व चोरी करना बताये एवं उनके द्वारा करीबन 01 हफ्ते पूर्व महिन्द्रा पिकअप चार पहिया वाहन गंगापुर जिला सवाईमाधोपुर राजस्थान के वायपास से चोरी करना बताये । ताहिर अली की वाहन क्रमांक RJ20 CC 1169 स्विफ्ट डिजायर कार से क्षेत्र एवं वाहन की रेकी करने के पश्चात अब्दुल गनी वाहन को चोरी करता था तथा उबेद अहमद एवं जुबेर खान उक्त गाडी को ठिकाने लगाने एवं खुर्द बुर्द करने एवं बेचने मे सहायता करते है। राजस्थान से चुरायी हुयी गाडियाँ मध्य प्रदेश के शाजापुर एवं भोपाल मे कार बेचने के लिये ग्राहक ढूडते है एवं मौका मिलने पर मध्य प्रदेश से वाहन चुराकर राजस्थान बेचने के लिये ले जाने वाले थे।

इस प्रकार स्विफ्ट डिजायर का चालक ताहिर अली वाहन चोरी में इन अपराधियो को आवागमन के लिये वाहन सुविधा देता था जिसके एवज में उसे मोटी रकम मिलती थी। उबैद अहमद थाना कोतवाली क्षेत्र का कुख्यात वाहन चोर है जिसका राजस्थान सवाई माधोपुर के न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने से अब्दुल गनी के संपर्क में आया था और परिचय हुआ था। अब्दुल गनी एवं जुबेर खान के विरुद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

उक्त चारों आरोपियों से चोरी के वाहन अवैध अधिपत्य में बिना प्रपत्र के रखे पाये जाने पर धारा-41(1-4) जाफो,379 भादवि गिरफ्तार किया गया है प्रकरण पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है, जिला सवाई माधोपुर राजस्थान पुलिस से सम्पर्क वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.