महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर | New India Times

राष्ट्रवीर सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती पर अठखंभा मालीपुर रोड लॉरपुर ताजन अकबरपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया, जिसमें 20 रक्तदान वीरों ने रक्तदान किया तथा 35 लोगों ने पंजीकरण करायाकराया. इस मौके पर शिविर संयोजक रविन्द्र राजभर ने कहा कि रक्तदान के लिए यदि लोग जागरूक हो जाएं तो रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं जाएंगी.

रक्तदान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद राजभर ने किया तथा संचालन अविनाश उर्फ जग्गा ने किया. रक्तदान करने वालों में अविनाश राजभर, चंद्रिका प्रसाद, बलजीत कुमार, सत्य प्रकाश, नंदलाल गुप्ता, देवेंद्र कुमार भार्गव, संदीप राजभर, विपिन राजभर, राज कुमार राजभर, रामपाल राजभर, हरिशंकर, रंजीत राजभर, राहुल कुमार, विकास, जितेंद्र राजभर, दर्शन राजभर, दीपक कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार राजभर आदि रहे।
रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रक्त कोष प्रभारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता, मंडल अयोध्या से बिंदेश्वरी प्रसाद, दीपक नाग, नवीन दीक्षित, रमेश, शकील, अविनाश (जग्गा), राजभर समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article