आसमान से बरसी ओला रूपी आफत ने किसानों के अरमानों को किया चकनाचूर, फसलों को हुआ भारी नुकसान | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

आसमान से बरसी ओला रूपी आफत ने किसानों के अरमानों को किया चकनाचूर, फसलों को हुआ भारी नुकसान | New India Times

बुदेलखंड का अन्नदाता विगत वर्षों से सूखे की मार एवं प्राकृतिक आपदाओं के चलते फसलों में होने वाले नुकसान से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और कर्ज से निकल नहीं पा रहा है। लगातार कृषि कार्यों में अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है वहीं बेमौसम हुई बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब 5 से 10 बजे के बीच आसमानी आफत ने कहर ढा दिया। जहां क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों मे ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

आसमान से बरसी ओला रूपी आफत ने किसानों के अरमानों को किया चकनाचूर, फसलों को हुआ भारी नुकसान | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार देवरी, केसली तहसील के केसली, सहजपुर, महाराजपुर सर्किल में भारी ओलावृष्टि होने से अन्नदाता की फसले बर्बाद हो गईं। वहीं तहसील के सैकड़ों ग्रामों में भी भारी नुकसान की खबर है। ओलावृष्टि से हुये भारी नुकसान की सूचना क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव को लगी तो उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का दौरा किया। वहीं जानकारी लगने पर सागर कलेक्टर दीपक सिंह भी केसली तहसील के ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने खेतों का निरीक्षण कर स्थानीय राजस्व विभाग को तत्काल ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कार्य करने के निर्देश दिये साथ ही किसानों से बात करते हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की बात की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article