दरोगा बनकर ज्वैलर्स को लगाया लाखों का चूना | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​
दरोगा बनकर ज्वैलर्स को लगाया लाखों का चूना | New India Times

थाना औंछा के कस्बा औंछा में मोहल्ला खरूआ में विष्णु ज्वैलर्स को दो अज्ञात लोगों ने अपने आप पुलिस अधिकारी बता कर लाखों का चूना लगा दिया।

 मिली जानकारी के अनुसार दुकान पर विष्णु पुत्र राजेश वर्मा उर्फ बन्टू उम्र 13 वर्ष बैठा था जबकि उसके पिता मैनपुरी बाजार गये थे। इसी बीच में दोपहर 1 बजे दो अज्ञात युवक जिनकी उम्र लगभग 45 व 35 वर्ष बताई जा रही है आये और खुद को थानाध्यक्ष एस.आर. गौतम बताया और ज्वैलर्स की दुकान की चैकिंग के नाम पर उसकी दुकान पर रखे 1 लाख 50 हजार के आभूषणों को लेकर फरार हो गये। ​दरोगा बनकर ज्वैलर्स को लगाया लाखों का चूना | New India Timesजब विष्णु ने अपने सामान को चैक किया तो आभूषण गायब थे जिस पर ग्रामीणों ने थाना औंछा पुलिस को ठगों के बारे में जानकारी दी। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा उक्त ठगों की काफी खोजबीन की गयी परंतु उनका कहीं अता-पता नहीं चला। बताते हैं कि 3 महीने पहले भी बन्टू के पिता रमेश से एक दम्पत्ति पायलों को ठगकर ले गया था वहीं 1 वर्ष पूर्व इनकी दुकान से 2 लाख के आभूषणों को आये 4 अज्ञात लोग ठग ले गये थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.