जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ | New India Times

कन्हान स्टेडियम डूंगरिया में खेल प्रतिभा मंच द्वारा आयोजित जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ संजय जैन, डूंगरिया चौकी प्रभारी रमेश दुबे एवं माजिद खान के मुख्य आतिथ्य में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रारंभिक मैच क्लासिक स्पोर्ट्स तामिया विरुद्ध दमुआ के मध्य खेला गया। इस अवसर पर खेल प्रतिभा मंच के सभी पदाधिकारियों सदस्य द्वारा बैचेस लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता के संयोजक शमीम दाद खां, सचिव अंसार अंसारी, जीएस खान, रवि पुराणिक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला दमुआ टीम को भारी पड़ा जब तामिया टीम के खिलाड़ियों ने संभलते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 134 रन बनाएं जिसमें सर्वाधिक अविनाश 26 रन, राजदीप साहू ने 25 रनों का योगदान दिया। दमुआ की टीम ने गेंदबाजी कर सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कपिल टेकाम 12 रन देकर 3 विकेट हासिल कर कुछ हद तक क्लासिक स्पोर्ट्स तामिया टीम को खामोश रखने में कामयाब रहे। प्रतियोगिता का आकर्षणक्षण मैच की हैट्रिक रही, एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर अश्मित भारती गेंदबाजी का लोहा मनवाया, अश्मित ने चार विकेट लेकर क्लासिक स्पोर्ट्स तामिया की जीत में अहम भूमिका निभाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। अंपायर की भूमिका में योगेश रुकमांगत एवं ईशान खान रहे वहीं कुलदीप रघुवंशी एवं संजय जैन, साजिद खान प्रमुख स्कोरर रहे। प्रतियोगिता का अगला मैच 11 फरवरी 2021 को खेले जाएंगे। गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से जुन्नारदेव महाविद्यालय विरुद्ध आरआर क्लब जुन्नारदेव के बीच व दूसरा मुकाबला 12:30 बजे से आईपीसीए चांदामेटा विरुद्ध जीएम यूनिट कनहान के बीच खेला गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article