मुख्यमंत्री पेयजल योजना का हुआ लोकार्पण | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री पेयजल योजना का हुआ लोकार्पण | New India Times

अमानगंज में पानी की टंकी 3 लाख 71 हजार क्यूबिक मीटर, मुख्यमंत्री पेय जल योजना का मुख्यालय स्थित मिंटो हाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12.89 करोड़ की लागत की योजना का ई-लोकार्पण किया गया।यही योजना का भूमिपूजन 2014 में जब नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू मौर्य थी तब तत्कालीन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार द्वारा भूमि पूजन किया गया था। आज इतनो वर्षों बाद अमानगंज को मीठे जल की सौगात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नगर में पहुंची।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व बुंदेलखंड प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव,पूर्व विधायक राजेश वर्मा,पूर्व विधायक गौरेलाल अहिरवार,कलेक्टर संजय मिश्र, एसडीएम गुनोर सुरेश गुप्ता,तहसीलदार अमानगंज अवंतिका तिवारी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस.एस.तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू मौर्य, राम सिंह मौर्य एवं तमाम प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले वाटर फिल्टर का पूजा वंदन कर कन्या पूजन किया गया।तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत नगर परिषद द्वारा किया गया।इसके बाद एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सीधा प्रसारण आमजन द्वारा सुना एवं देखा गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि गंदे दूषित पानी से बीमारियां होती हैं। इसलिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई है।यह अभियान स्वच्छ पानी का ही नहीं है बल्कि स्वच्छता का भी अभियान है। ताकि लोगों को बीमारियां ना हो सके। इसी दौरान उन्होंने नगर में नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाए जाने की अपील की। ताकि लोग नशा मुक्त हो सकें।कल ही गुनोर विधायक शिवदयाल बागरी ने अधूरी पड़ी पेयजल योजना के लोकार्पण का विरोध करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा था।जिसमें पेयजल योजना का संपूर्ण कार्य हो जाने के बाद लोकार्पण करने की बात कही गयी थी।जिसके जबाब में भूतपूर्व विधायक राजेश वर्मा ने मंच से कहा कि कांग्रेस की आदत हर चीज का विरोध करने की हो गयी है। शासन के पास पर्याप्त पैसा है। जिसमें नगर में जो काम अधूरा रह गया है उसको शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा ताकि लोगों को घर पर शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। इसी क्रम में वहां उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों के द्वारा शिला पट्टिका का फीता काटकर अनावरण किया गया। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद बीडी शर्मा, गुन्नौर विधायक शिवदयाल बागरी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए।वहां उपस्थित जन प्रतिनिधियों, सम्मानीय नागरिकों एवं पत्रकारों की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.