नेपाल में राना थारू समुदाय को सुचीकरण में अलग मिली पहचान के प्रथम दिवस की खुशी में अपनी परंपरागत भेष में युवतियां नेपाल के राना थारु समुदाय ने मनाया पहला सूचीकरण दिवस | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नेपाल में राना थारू समुदाय को सुचीकरण में अलग मिली पहचान के प्रथम दिवस की खुशी में अपनी परंपरागत भेष में युवतियां नेपाल के राना थारु समुदाय ने मनाया पहला सूचीकरण दिवस | New India Times

नेपाल सुदूरपशिच्म कैलाली व कंनचनपुर जिले में सदियों से रहते आ रहे आदिवासी राना थारुओं को सरकार द्वारा गत वर्ष मिली अलग जाति पहचान सूचीकृत किए जाने पर पथम सूचीकरण दिवस मनाया। वर्षों से आदिवासी जनजाति के लोग नेपाल सरकार से अपने को जनजाति सूची में शामिल करने की मांग करते आ रहे थें। गत वर्ष नेपाल सरकार ने अलग ही जाति के रुप मे सूचीकृत कर नई पहचान दी थी। सूचीकरण के बाद मिले नये अधिकार की खुशी में राना समुदाय ने मंगलवार को पथम सूचीकरण दिवस मनाने की बात राना थारु समाज के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कमल सिंह राना ने बताई है। कैलाली व कंनचनपुर जिला में लगभग तीन लाख से अधिक की जनसंख्या में राना थारु निवास करतें है। नेपाल के चुनाव में इनकी भागीदारी भी अहम मानी जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article