केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भोपाल में किया बड़ा प्रदर्शन, राजभवन घेराव दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ किया वाटर-कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल | New India Times

अबरार अहमद खान/रहीम शेरानी, भोपाल (मप्र), NIT:

केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भोपाल में किया बड़ा प्रदर्शन, राजभवन घेराव दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ किया वाटर-कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल | New India Times

केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेसियों के राजभवन की तरफ बढ़ रहे पैदल मार्च को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन को खासी मशक्कत करना पड़ी।

आज दोपहर लगभग 12 बजे भोपाल के जवाहर चौक से शुरू हुए पैदल-मार्च को पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे से पहले ही रोक लिया।

केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भोपाल में किया बड़ा प्रदर्शन, राजभवन घेराव दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ किया वाटर-कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल | New India Times

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या में आए कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता की पुलिस से बहस और झड़प हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के लगाए बेरिकेट्स सड़क से हटा दिए थे इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर-कैनन का इस्तेमाल किया साथ ही आँसू-गैस के गोले भी छोड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया।
पुलिस प्रशासन की कमान स्वयं भोपाल डीआईजी इरशाद वली संभाले हुए थे। राजभवन के आसपास के क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था और राजभवन के रास्तों को बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया था।
इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र और विधायक जयवर्द्धने सिंह के साथ 20 से ज़्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भोपाल में किया बड़ा प्रदर्शन, राजभवन घेराव दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ किया वाटर-कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल | New India Times

पुलिस की सख्ती के बावजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार तानाशाही कर रही है, शांतिपूर्ण कांग्रेस के पैदल-मार्च पर सरकार के कहने पर पुलिस ने बर्बर तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आँसू गैस के गोले छोड़े और उन पर वाटर-कैनन के दवारा पानी डाला गया और लाठीचार्ज भी किया जिससे हमारे कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं लेकिन शिवराज सरकार सुन लो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का ये खून बहना ज़ाया नहीं जाएगा। कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, जयवर्द्धने सिंह, महेंद्र सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं के साथ ही कांग्रेस के हज़ारों कार्यकर्ता और नेता किसानों के लिए किए गए प्रदर्शन में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article