रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्थानीय टंट्या मामा चौराहे पर एकत्रित होकर माल्यार्पण किया। जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत के निर्देशन एवं जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश के नेतृत्व में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी शहीद आकस्मिक रक्तदान समिति के संस्थापक भंगुसिंह तोमर तथा जयस जिला अध्यक्ष एवं समिति के सक्रिय सदस्य अरविंद कनेश के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल आलीराजपुर में भर्ती गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 8 युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
इन युवाओं ने किया रक्तदान
रक्तदाताओं में नानसिंह चौहान पिता वेरसिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रजापति पिता शांतिलाल प्रजापति, अरविंद कनेश पिता केरूसिंह कनेश, सुरेश चौहान पिता भेरला चौहान, महेश चौहान पिता इंदूसिंह चौहान, संतोष सोलंकी पिता आसम निवासी ग्राम कवठू, अर्जुन किराड़ पिता राजलिया निवासी ग्राम कवठू तथा अजय डावर पिता राधु निवासी ग्राम आमझिरी शामिल रहे। इन सभी युवाओं ने रक्तदान कर मरीजों को जीवनदान देने का सराहनीय कार्य किया।
ज्ञात हो कि समिति के सदस्य अरविंद कनेश ने अपने जीवन में 34वीं बार तथा महेश चौहान ने 23वीं बार रक्तदान किया।
इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष विजय कनेश, जयस के सक्रिय सदस्य भूरू मंडलोई, गिलदारी लाल, पवन मोरे, मनोज चौहान, रमेश चौहान, लालू किराड़, लक्ष्मण अलावा, सुरपाल, महेश निंगवाल, देवीसिंह सोलंकी एवं राधू भिंडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान कार्यक्रम में शासकीय जिला अस्पताल के कर्मचारी एवं लैब टेक्नीशियन राकेश गाडरिया, संजय रावत, कमलेश सावले एवं पृथ्वी चौहान का विशेष सहयोग रहा।

